बसव राजू की मौत से टूटी माओवाद की कमर, दो फाड़ में बंटा संगठन, 20 साल बाद सामने आई हिड़मा की नई तस्वीर..
बस्तर के घने जंगलों में पिछले कई दशकों से फैली माओवादी हिंसा अब खत्म होने की कगार पर नजर आ रही है। माओवादियों के केंद्रीय सैन्य प्रमुख और मुख्य रणनीतिकार बसव राजू की मौत ने संगठन की रीढ़ तोड़ दी है। संगठन अब न केवल नेतृत्वहीन हो गया है, बल्कि अंदरूनी मतभेदों के चलते दो गुटों में भी बंट चुका है।



