सड़क अधूरी, बारिश में बनी कीचड़ का दलदल – पूजेरीपाली चौक से पंचधार तक लोगों की बढ़ीं दुश्वारियां..
सरिया तहसील अंतर्गत पुजेरीपाली चौक से पंचधार बस्ती तक निर्माणाधीन सड़क इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गई है। सड़क का निर्माण कार्य अभी अधूरा है और मानसून की पहली बारिश ने इस अधूरी सड़क को कीचड़ में तब्दील कर दिया है। नतीजतन, आम लोगों की दैनिक आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है।


