कलेक्टर कुन्दन कुमार ने बरसात के मौसम में जिले में संभावित बाढ़ एवं आपदा से बचाव हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। कलेक्टर ने समस्त वर्षामापक केन्द्रों पर यंत्रों का उचित संधारण करने, पहुंचविहीन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति के दौरान पर्याप्त खाद्य सामाग्री, नमक, कैरोसिन, प्रतिवर्ष बाढ़ आने वाले क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखने एवं वहां के लोगों के सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के लिए कैम्प आदि के साथ विशेष व्यवस्था करने, बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में आवश्यक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित जवानों को तुरन्त रवाना करने, नगरीय निकायों के नाले-नालियों में निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।