नाले में गिरी कार : भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित दो की गयी जान, ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार..
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दर्दनाक हादसे में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा रविवार देर रात उस समय हुआ जब बिलाईगढ़ से भूतेश्वरनाथ मंदिर जा रही कार ड्राइवर को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।




