वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व डिप्टी CM टी एस सिंहदेव के घर चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर..
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के कोठीघर कैंपस में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर के पोर्च में रखी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति चुरा ले गए, जिसका वजन लगभग 15 किलो बताया जा रहा है।




