Hemant Patel

Owner/Publisher/Editor

मोर तिरंगा मोर अभियान : सरिया की सड़कों पर जोश से लहराया तिरंगा, भव्य तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब..

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरिया में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के जोश से सराबोर रही। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही के नेतृत्व में निकली इस रैली में सैकड़ों नगरवासी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

मोर तिरंगा मोर अभियान : सरिया की सड़कों पर जोश से लहराया तिरंगा, भव्य तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब.. Read More »

मंत्री के भतीजे की दबंगई ; पेट्रोल पंप कर्मचारी को बेल्ट-डंडों से पीटा, FIR से बचाने का पुलिस पर लगा आरोप..

छत्तीसगढ़ में सत्ता के नशे में चूर एक और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बलौदाबाजार में राज्य के मंत्री टंक राम वर्मा के भतीजे राजा वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को बेरहमी से पीट डाला। आरोप है कि पुलिस पहले FIR दर्ज करने से भी बचती रही, लेकिन मीडिया के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुआ।

मंत्री के भतीजे की दबंगई ; पेट्रोल पंप कर्मचारी को बेल्ट-डंडों से पीटा, FIR से बचाने का पुलिस पर लगा आरोप.. Read More »

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे रेंजरपारा पुल का कराया सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण, आगामी दिनों में होगा लोहारीन डबरी का सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण..

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने प्रभारी एसडीएम अनिकेत साहू के साथ पुल और तालाब के पास निर्माण हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। सारंगढ़ सहित जिला मुख्यालय आने वाले सभी राहगीरों के सुरक्षा के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ से सरायपाली मार्ग पर रेंजरपारा की स्थिति जिसमें बेरीकेटिंग, साइड रेलिंग और अंधेरा था, जहां असामाजिक तत्वों का डेरा था।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे रेंजरपारा पुल का कराया सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण, आगामी दिनों में होगा लोहारीन डबरी का सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण.. Read More »

15 अगस्त को ‘मौत के स्टंट’ का एलान, नया रायपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी का विडिओ वाइरल..

राजधानी के नया रायपुर में सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया पर दो से तीन वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें तेज रफ्तार में बाइक चलाकर जोखिम भरे स्टंट करते हुए युवक नजर आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो पर “15 अगस्त कमिंग सून” लिखा है। एक वीडियो में “मैं हूं डॉन” गाने के साथ स्टोरी डालते हुए स्टंटबाज ने लिखा “15 को मिलों नया रायपुर की पब्लिक, खेलते हैं मौत का खेल।”

15 अगस्त को ‘मौत के स्टंट’ का एलान, नया रायपुर की सड़कों पर स्टंटबाजी का विडिओ वाइरल.. Read More »

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने निर्वाचन विभाग पर लगाया गड़बड़ी का आरोप, सालों पहले हो गया ट्रांसफर, 4 कलेक्टरों का अभी भी नहीं हटा सूची से नाम..

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी द्वारा देश में वोट चोरी का मामला उछाले जाने के बाद पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने निर्वाचन विभाग के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने डिंगापुर मतदान केंद्र के लिए जारी किए गए 910 मतदाताओं के सूची में व्यापक गड़बड़ी उजागर किया है। इसमें उन्होंने पूर्व के चार कलेक्टरों के नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए जाने का मसला उठाते हुए पूरे जिले के मतदाता सूची में गड़बड़ी किए जाने की आशंका जाहिर करते हुए दस्तावेज भी प्रस्तुत किया है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने निर्वाचन विभाग पर लगाया गड़बड़ी का आरोप, सालों पहले हो गया ट्रांसफर, 4 कलेक्टरों का अभी भी नहीं हटा सूची से नाम.. Read More »

एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन करने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दिए निर्देश, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के लिए किया गया कार्य विभाजन..     

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा का बैठक लिया। उन्होंने तिरंगा यात्रा, रैली के व्यापक आयोजन के लिए सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि सभी गांवो में पंचायत सचिव, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, स्व सहायता समूह के महिला सदस्य आदि के द्वारा देश की शान तिरंगा रैली का आयोजन कर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन करें।

एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन करने कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दिए निर्देश, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के लिए किया गया कार्य विभाजन..      Read More »

Scroll to Top