प्रभारी प्राचार्य हटाए गए : नशे में धुत्त स्कूल पहुंचने पर हुई थी शिकायत, जांच के बाद अधिकारियों से मांगी माफ़ी…
जिले के बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलौनीकला के प्रभारी प्राचार्य मनोहर टोप्पो का नशे में धुत होकर विद्यालय आने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।




