तेज रफ्तार और नशे का कहर: युवक की कार ने बुजुर्ग, मासूम और मवेशी को रौंदा, कार में लगी आग..
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतराई इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार कार से सड़क पर तांडव मचा दिया। हादसे में एक बुजुर्ग, एक मासूम बच्चा और एक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।




