जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, ठेकेदारों को नोटिस और कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश..
जिले में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने की योजना पर अब प्रशासन पूरी गंभीरता से नजर बनाए हुए है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में मिशन के प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग और ठेकेदारों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।



