Hemant Patel

Owner/Publisher/Editor

रेलवे स्टेशन से पकड़ाया 4 लाख का गांजा, RPF और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई..

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रायपुर और आबकारी विभाग रायपुर ने संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से 16 किलो 400 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 10 हजार रुपये है, बरामद किया गया. यह कार्रवाई 29 सितंबर को रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सैलून साइडिंग के पास रात 10:15 बजे की गई.

रेलवे स्टेशन से पकड़ाया 4 लाख का गांजा, RPF और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई.. Read More »

फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, CM साय ने की घोषणा..

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा है। गुरु बालकदास ने अंग्रेजों एवं पिंडारियों द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और भुखमरी के विरुद्ध न केवल संघर्ष किया, बल्कि समाज को संगठित करने का भी प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा का अलख जगाने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने और अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों का विरोध करने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, CM साय ने की घोषणा.. Read More »

प्रत्येक वर्ष कुत्तों का टीकाकरण कराएं पशुपालक : पशु चिकित्सक, सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 89 कुत्तों का हुआ टीकाकरण..

सेवा पखवाड़ा में रेबीज दिवस पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पशु चिकित्सालयों में 89 कुत्तों को प्रतिरोधक इंजेक्शन लगाया गया। उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ महेंद्र पांडेय ने जिले के पशुमालिक एवं कुत्ते मालिकों से अपील किया है कि वह अपने कुत्ते को टीकाकरण प्रतिवर्ष कराएं।

प्रत्येक वर्ष कुत्तों का टीकाकरण कराएं पशुपालक : पशु चिकित्सक, सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 89 कुत्तों का हुआ टीकाकरण.. Read More »

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को मदिरा दुकान रहेगा बंद..

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने राष्ट्रपिता महात्मा (मोहनदास करमचंद) गांधी की जयंती पर 02 अक्टूबर को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को मदिरा शुष्क दिवस घोषित का आदेश जारी किया है।

गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को मदिरा दुकान रहेगा बंद.. Read More »

खेत में लगे करंट की चपेट में आने से ग्रामीण झुलसा, परिजनों ने वन विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप..

बरमकेला क्षेत्र के ग्राम टेकापत्थर में शनिवार शाम एक ग्रामीण खेत में लगे तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घायल का नाम सुखलाल सारथी है, जो अपने रिश्तेदार के घर मेहमान बनकर आया था। घटना उस समय हुई जब वह शौच के लिए गांव के तालाब किनारे गया था।

खेत में लगे करंट की चपेट में आने से ग्रामीण झुलसा, परिजनों ने वन विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप.. Read More »

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को 8 अक्टूबर तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य..

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों को ई-केवायसी कराने के निर्देश दिये गये हैं। ई-केवायसी के पूर्ण करने के लिए राज्य द्वारा 08 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया है।

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को 8 अक्टूबर तक ई-केवायसी कराना अनिवार्य.. Read More »

Scroll to Top