CG शराब घोटाला : घोटाले से जुड़े इन 28 अफसरों के खिलाफ चालान पेश, डिस्टलरी संचालकों की याचिका पर होगी सुनवाई..
छत्तीसगढ़ के चर्चित 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में संलिप्त 29 आबकारी अधिकारियों को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने शनिवार को कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया है। सभी अफसर एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में अपने वकीलों के साथ पेश होंगे। इस दौरान अधिकारियों के खिलाफ शराब घोटाले का पांचवां पूरक चालान पेश किया गया।




