केवड़ाबाड़ी में मचा हड़कंप: ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई वासुदेव बस, फार्च्यूनर और ठेला को मारी टक्कर, लोगों का फूटा गुस्सा..
केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पर मंगलवार की सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब मुसाफिरों से भरी वासुदेव ट्रेवल्स की बस अचानक बेकाबू हो गई। ब्रेक फेल होते ही बस ने पहले एक फार्च्यूनर कार को रौंदा, फिर फल बेच रहे ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग गुस्से से भड़क उठे और जमकर हंगामा किया।

