फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रेडी टू ईट निर्माण का कार्य : CM साय ने निर्माण एवं वितरण हेतु 10 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपे अनुबंध पत्र..
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए रेडी टू ईट निर्माण का कार्य पुन: महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने के निर्णय पर अमल की पहल की शुरुआत आज रायगढ़ जिले से की गई है।





