मुंगेली पुलिस ने हत्या के 48 घंटे के भीतर पकड़े सभी आरोपी, पुरानी रंजिश और जमीन विवाद में गई थी जान..

मुंगेली जिले के दामापुर गांव में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या के सभी आरोपियों को पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया।

मुंगेली पुलिस ने हत्या के 48 घंटे के भीतर पकड़े सभी आरोपी, पुरानी रंजिश और जमीन विवाद में गई थी जान.. Read More »

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी करने वाले 27 कर्मचारी बेनकाब, मुंगेली कलेक्टर ने दिए बर्खास्तगी के निर्देश..

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सरकारी महकमे को हिला देने वाला एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। जिले में 27 शासकीय कर्मचारी फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे विभिन्न विभागों में नौकरी कर रहे थे। अब इन सभी की असलियत सामने आ चुकी है, और जिला प्रशासन ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी करने वाले 27 कर्मचारी बेनकाब, मुंगेली कलेक्टर ने दिए बर्खास्तगी के निर्देश.. Read More »

सड़क पर फैली मिट्टी बनी मुसीबत; स्कूली बच्चों और राहगीरों को आने जाने मे हो रही परेशानी, पंचधार पंचायत की लापरवाही..

जिले सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पंचधार में सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा पानी निकासी के लिए पंचधार-विजयपुर मार्ग पर नाली निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन काम बीच में ही बंद कर दिया गया है और इसके लिए खोदी गई मिट्टी आधी सड़क पर बिखरी हुई थी, जो अब बारिश के चलते पूरी सड़क पर फैल रही है।

सड़क पर फैली मिट्टी बनी मुसीबत; स्कूली बच्चों और राहगीरों को आने जाने मे हो रही परेशानी, पंचधार पंचायत की लापरवाही.. Read More »

ओडिशा से छत्तीसगढ़ में महुआ शराब की तस्करी करते 21 वर्षीय युवक पकड़ाया, 30 लीटर कच्ची शराब व बाइक जब्त..

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरिया पुलिस ने एक 21 वर्षीय युवक को ओडिशा से छत्तीसगढ़ में अवैध कच्ची महुआ शराब लाते समय गिरफ्तार किया है, उसके पास से 30 लीटर हाथ भट्ठी की बनी कच्ची शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

ओडिशा से छत्तीसगढ़ में महुआ शराब की तस्करी करते 21 वर्षीय युवक पकड़ाया, 30 लीटर कच्ची शराब व बाइक जब्त.. Read More »

अपेक्स बैंक बरमकेला 10 करोड़ गबन मामला: फरार लेखाधिकारी मीनाक्षी माझी गिरफ्तार, अब तक चार आरोपी सलाखों के पीछे..

बरमकेला स्थित अपेक्स बैंक शाखा में हुए लगभग 10 करोड़ रुपए के घोटाले में एक और बड़ी गिरफ्तारी सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रही लेखाधिकारी मीनाक्षी माझी (निवासी रायपुर) को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस घोटाले में ब्रांच मैनेजर डीआर वाघमारे, लिपिक आशीष पटेल और गार्ड खीरदास महंत को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अपेक्स बैंक बरमकेला 10 करोड़ गबन मामला: फरार लेखाधिकारी मीनाक्षी माझी गिरफ्तार, अब तक चार आरोपी सलाखों के पीछे.. Read More »

पति बना रोड़ा तो पत्नी ने रच दी हत्या की साजिश: प्रेमी के साथ मिलकर बैट से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश..

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जंगल में फेंक कर जलाने की कोशिश की गई, लेकिन बारिश ने उन्हें नाकाम कर दिया। कोंडागांव पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति बना रोड़ा तो पत्नी ने रच दी हत्या की साजिश: प्रेमी के साथ मिलकर बैट से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश.. Read More »

Scroll to Top