5000 शिक्षकों की भर्ती को वित्त विभाग से मिली अनुमति, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का भर्ती को लेकर आया बड़ा बयान..
छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लिया है। वित्त विभाग ने 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी है। इस निर्णय की जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि “प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

