धर्मांतरण के प्रयास का भंडाफोड़, भजन-कीर्तन की आड़ में चल रही थी चंगाई सभा, धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का मामला दर्ज..

शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मजगांव पारा तिलक वार्ड में रविवार सुबह एक घर में भजन-कीर्तन की आड़ में ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को उकसाने का मामला सामने आया है। धर्म परिवर्तन के इस खेल का खुलासा तब हुआ जब यशवंत सिंह परिहार नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

धर्मांतरण के प्रयास का भंडाफोड़, भजन-कीर्तन की आड़ में चल रही थी चंगाई सभा, धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का मामला दर्ज.. Read More »

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा शांति और सफलतापूर्वक संपन्न ; कलेक्टर ने 4 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण..

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल, व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जिसमें कुल परीक्षार्थी 4361 में से 3662 उपस्थित और 699 अनुपस्थित थे।

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा शांति और सफलतापूर्वक संपन्न ; कलेक्टर ने 4 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण.. Read More »

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना मां को पड़ गया भारी, आरोपी ने बीच गांव में महिला को उतारा मौत के घाट..

रायगढ़ में एक एक सिरफिरे युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक महिला की बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। जिस पर उसकी मां ने युवक को फटकार लगाते हुए डांट लगायी थी। इस बात से नाराज युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना मां को पड़ गया भारी, आरोपी ने बीच गांव में महिला को उतारा मौत के घाट.. Read More »

पति ही निकला महिला सचिव का हत्यारा ; पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने किया सनसनीखेज खुलासा..

कोरबा में महिला पंचायत सचिव की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपी ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के बीच घर के कामकाज को लेकर विवाद होने लगा था। जिससे तंग आकर उसने पत्नी की हत्या कर लाश को आग लगा दी थी। ताकि पुलिस को ये घटना आत्महत्या लगे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पति ही निकला महिला सचिव का हत्यारा ; पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने किया सनसनीखेज खुलासा.. Read More »

आरक्षक भर्ती : लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी, परीक्षा में शामिल होने के लिए व्यापम की वेबसाइट में पंजीयन अनिवार्य..

जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती वर्ष 2023-24 अंतर्गत 16 नवंबर 2024 से 19 जनवरी 2025 तक बिलासपुर रेंज, भर्ती केन्द्र क्रमांक-01, 2 री वाहिनी, छसबल, सकरी में जिला बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली एवं गौरेला-पेण्ड्रा मरवाही के सम्मिलित अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण, शारीरिक मापजोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर लिखित परीक्षा हेतु पात्र पाये गये 15 गुना अभ्यर्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय रायपुर के अधिकारिक वेबसाईट https://cgpolice.gov.in पर अपलोड किया गया है।

आरक्षक भर्ती : लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी, परीक्षा में शामिल होने के लिए व्यापम की वेबसाइट में पंजीयन अनिवार्य.. Read More »

बहुचर्चित लाली हत्याकाण्ड का खुलासा ; पैसा कमाने के लालच और अंधविश्वास में दी गई मासूम की बलि, चचेरा भाई-भाभी, बैगा सहित 5 आरोपी गिरफ्तार..

मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत 7 वर्षीय बच्ची लाली की रहस्यमयी गुमशुदगी और हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और झरन पूजा के नाम पर इस मासूम की बलि दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घिनौने अपराध में लाली के रिश्तेदार ही शामिल थे।

बहुचर्चित लाली हत्याकाण्ड का खुलासा ; पैसा कमाने के लालच और अंधविश्वास में दी गई मासूम की बलि, चचेरा भाई-भाभी, बैगा सहित 5 आरोपी गिरफ्तार.. Read More »

Scroll to Top