जिला प्रशासन का एक्शन : मिलावटी मिठाई बेचने वाले 4 प्रतिष्ठानों पर 1-1 लाख रुपये का लगाया जुर्माना, कई दुकानों के सैंपल किये गए जप्त..
त्योहारी सीजन से पहले मुंगेली जिला प्रशासन ने मिलावटी मिठाइयों और दूध उत्पादों पर को बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिलेभर में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने कई दूकानों से सैंपल एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। साथ ही अमानक खाद्य सामग्री पाए जाने पर 4 दूकानों पर 1-1 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।


