राज्योत्सव पर विधिक जागरूकता स्टाल का शुभारंभ, नागरिकों को दी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी..
जितेन्द्र कुमार जैन, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ द्वारा शहीद विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम, रायगढ़ में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में विधिक सहायता एवं जागरूकता स्टाल क्रमांक 16 का शुभारंभ किया गया।

