मोर तिरंगा मोर अभियान : सरिया की सड़कों पर जोश से लहराया तिरंगा, भव्य तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब..
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरिया में भाजपा मंडल द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति के जोश से सराबोर रही। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही के नेतृत्व में निकली इस रैली में सैकड़ों नगरवासी और कार्यकर्ता शामिल हुए।





