स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में देशभक्ति की लहर: रायपुर में मुख्यमंत्री, बिलसपुर मे उप मुख्यमंत्री, रायगढ़ में वित्त मंत्री, कोरबा में उद्योग मंत्री और मुंगेली में विधायक ने किया ध्वजारोहण..
आजादी के 79वें पर्व पर छत्तीसगढ़ देशभक्ति की भावनाओं में डूबा नज़र आया। राजधानी रायपुर से लेकर अंचल के हर कोने में तिरंगे की शान में आयोजित भव्य कार्यक्रमों ने माहौल को गर्व और उत्साह से भर दिया। सुबह से ही लोग अपने-अपने इलाकों में तिरंगा हाथों में लिए, सफेद-कुर्ता-पजामा और बच्चों में तिरंगा पेंट के साथ कार्यक्रम स्थलों पर जुटते रहे।





