किसानों को बड़ी राहत : अब मंडी में एक क्विंटल धान का खर्चा मात्र ₹34.77, सरकार ने जारी किया नया रेट कार्ड…
छत्तीसगढ़ की कृषि उपज मंडियों में अब किसानों और व्यापारियों से ‘हमाली’ और ‘लोडिंग’ के नाम पर अवैध वसूली नहीं हो सकेगी। राज्य सरकार ने मंडियों में होने वाले कामकाज को पारदर्शी बनाने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए हर काम का रेट फिक्स कर दिया है।

