सारंगढ़ में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न विधाओं में हुआ प्रतियोगिता..
पीएमश्री स्कूल सेजेस सारंगढ़ में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने अपना कौशल का प्रतिभा बिखेरा।
