बढ़ती ठंड का कहर : स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, शासकीय और निजी सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी..
बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने जिले के भीतर संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, और सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन के समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन करने का आदेश जारी कर दिया है।

