झूठी शिकायतों की परतें खुलीं : जांच में सरपंच पर लगे आरोपों की नहीं हुई पुष्टि, रीवापार में 15वें वित्त योजना के कार्य नियमपूर्वक, ग्रामीणों ने सरपंच के समर्थन में दिया बयान..
सारंगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवापार में 15वें वित्त आयोग की राशि में गड़बड़ी और फर्जी बिल के माध्यम से आहरण के लगाए गए आरोपों पर प्रशासनिक जांच के बाद तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। जांच प्रतिवेदन में सरपंच पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और कार्यों को प्रक्रिया अनुसार संपादित किया जाना पाया गया है।

