अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : होटल में नाबालिग के साथ हैवानियत कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार..
राजधानी रायपुर में नाबालिग लड़की के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस वारदात में लिप्त दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिन्होने नाबालिग के साथ दुर्ग के एक होटल में गैंगरेप करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या और लाश को खुले मैदान में फेंककर फरार हो गये थे।
