कलेक्टर ने घोराघाटी लातनाला डायवर्सन डेम का किया निरीक्षण, डेम के कटाव का स्टीमेट बनाकर प्रस्ताव भेजने एसडीओ को निर्देश..
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ से 14 किमी दूर ग्राम घोराघाटी में वर्ष 2008 में लात नाला पर करीब 8 करोड़ की लागत से बने लात नाला डायवर्सन परियोजना का निरीक्षण किया। इस डैम का निर्माण 2011-12 में पूरा हुआ था।


