समितियों से धान उठाव, रिसायकलिंग एवं मिलिंग में अनियमितता बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर डॉ कन्नौजे, धान से भरे वाहन समिति से सीधा राइस मिल लेने के निर्देश..
खरीफ विवरण वर्ष 2025 -26 के अंतर्गत समितियों से धान का उठाव व मिलिंग कार्य पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित रूप से एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप संपादित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के समस्त राईस मिलरों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।

