बीजेपी नेता के कार से मिला 5 करोड़ रुपए का ड्रग्स, 2 आरोपी गिरफ्तार, सरपंच प्रतिनिधि मौके से फरार..
जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष और ग्राम पंचायत थड़ौदा के सरपंच प्रतिनिधि राहुल आंजना की कार समेत दो वाहनों से लगभग 5 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल आंजना अभी फरार है।




