सरिया-बरमकेला के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पीसीसी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की मुलाकात, जिम्मेदारी पर जताया आभार..
मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश के 307 ब्लॉकों में अध्यक्षों की घोषणा के बाद कांग्रेस संगठन में हलचल तेज है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में सरिया और बरमकेला के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष उग्रसेन साहू और किशोर पटेल रायपुर पहुंचे।
