तमनार के बाद अब कोरबा में भी कोल ब्लाॅक का विरोध, ग्रामसभा की सहमति के बगैर प्रस्ताव, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे आदिवासी ग्रामीण..
रायगढ़ जिले के तमनार के बाद अब कोरबा में भी कोल ब्लाॅक के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा भड़क रहा है। पोड़ी-उपरोड़ा ब्लाॅक के रानी अटारी क्षेत्र में प्रस्तावित विजय सेंट्रल कोल ब्लॉक को लेकर आदिवासी ग्रामीण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गये है।

