छालीवुड निर्माता-निर्देशक मोहित साहू पर गर्लफ्रेंड से मारपीट का गंभीर आरोप, सिर-चेहरे पर आई गंभीर चोटें, पुलिस कर रही मामले की जांच..
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक और N माही ओटीटी ऐप के संचालक मोहित साहू पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता का आरोप है कि मोहित साहू ने उससे शादी की और फिर मुकर गया।

