हरिशंकर चौहान को मिली उप आयुक्त की नई जिम्मेदारी, समाज के लोगों ने किया बरमकेला में किया भव्य स्वागत..
छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा हरिशंकर चौहान को पदोन्नति दी गई है। वे अब तक प्राचार्य, क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र, अम्बिकापुर के पद पर पदस्थ थे। पदोन्नति के बाद उन्हें उपायुक्त (वि), संभागीय आयुक्त कार्यालय, बिलासपुर की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।





