कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत की विदाई तय, प्रदेश अध्यक्ष के आश्वासन के बाद ननकीराम कंवर ने धरना का निर्णय लिया वापस..
पूर्व गृहमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया है और कहा है कि कलेक्टर हट जाएंगे। सात आठ दिन लग सकता है। उनकी बात माननी पड़ेगी। यदि कलेक्टर नहीं हटे, तो फिर कोई कदम उठाएंगे।



