सरिया पीएचसी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, ओपीडी-आईपीडी व्यवस्थाओं की समीक्षा, 100 बिस्तर अस्पताल भवन जल्द शुरू करने के निर्देश..
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी और आईपीडी की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की उपस्थिति को देखते हुए गुणवत्तापूर्ण उपचार और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

