कलेक्टर की सख्त चेतावनी: प्रसव के दौरान एक भी मातृ या शिशु मृत्यु हुई तो होगी जांच, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई..
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली।


