राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर ग्राम लेध्रा में आवास हितग्राहियों का सम्मान, जनपद सीईओ अजय पटेल ने बांटे प्रशस्ति पत्र और प्रतीकात्मक चाबी..
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को ग्राम पंचायत लेध्रा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत सारंगढ़ के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें जनपद पंचायत बरमकेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार पटेल ने आवास योजना के हितग्राहियों को सम्मानित किया।


