राज्य स्थापना की रजत जयंती पर मुंगेली में राज्योत्सव का भव्य आयोजन, पद्मश्री अनुज शर्मा के छत्तीसगढ़ी गीतों ने बांधा समा, उमड़ा जनसैलाब..
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम में राज्योत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ महतारी एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

