जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, गुप्तांग में भारी चोट के निशान, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार..
जिले में अंधविश्वास के चलते एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जादू-टोना के शक में कुछ लोगों ने महिला पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

