छत्तीसगढ़ में SOG और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन, 10 जिला के लिए 100 पद स्वीकृत और 1933 टोलफ्री नंबर जारी..
छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने के लिए सरकार अब सख्त मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत विशेष अभियान समूह (SOG) और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया जा रहा है।


