सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख की ठगी: दुर्ग से महाठग विवेक कुमार शर्मा गिरफ्तार, साथी फरार..
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह पर पुसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में मुख्य आरोपी विवेक उर्फ विवेक कुमार विश्वकर्मा उर्फ विवेक कुमार शर्मा निवासी वैशाली नगर, दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
