मोहदी सीसी रोड निर्माण में गड़बड़ी, कलेक्टर ने निरीक्षण कर ठेकेदार और सब इंजीनियर को थमाया नोटिस..
जिले में शासकीय निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक का दौरा कर सरिया क्षेत्र अंतर्गत मोहदी बस्ती से लुकापारा लिंक रोड तक निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण किया।
