कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल बरमकेला का किया औचक निरीक्षण, स्कूल के निर्माण कार्य का अवलोकन कर गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए..
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने पीएमश्री में चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया और गुणवत्ता के साथ निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया।

