रक्षाबंधन के पहले महतारी वंदन किश्त पाकर ज्योति गोस्वामी की खुशियां हुईं दोगुनी, कहा, विष्णु भैया ने बढ़ाया बहनों का मान, धन्यवाद..
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी होने से जिले की महिलाओं में खुशी की लहर है। सारंगढ़ निवासी ज्योति गोस्वामी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार से पहले योजना की राशि खाते में आने से उन्हें परिवार के लिए जरूरी सामान और राखी की खरीदारी करने में काफी मदद मिलेगी।



