कोरबा में तीन नये कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई पुष्टि, क्वारेंटाइन सेंटर अमगांव से दो और पचरा से एक प्रवासी श्रमिक कोरोना संक्रमित
कोरबा/ जिले में आज तीन नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. तीनों मरीज क्वारेंटाइन सेंटर में ठहराये गये प्रवासी श्रमिक हैं. इनमें से 2 श्रमिक पाली विकासखंड के क्वारेंटाइन सेंटर अमगांव में ठहराये गये हैं और एक श्रमिक पोड़ीउपरोड़ा के पचरा क्वारेंटाइन सेंटर में ठहराये गये हैं. श्रमिकों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव


