कृषक हित की योजनाओं के क्रियान्वयन में लाये तेजी – कलेक्टर भीम सिंह, कृषि विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न…
रायगढ़// जिले में किसानों को शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ मिले। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, केसीसी निर्माण, नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी के अंतर्गत भू-नाडेप तथा वर्मी कम्पोस्ट पिट निर्माण जैसे कृषक हित के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण कराये जायें। उक्त बातें कलेक्टर भीम सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से कही।


