रायगढ़: नरवा संवर्धन से भूजल बढऩे के साथ किसानों की बढ़ी आय, लॉकडाउन में किसान प्रफुल्ल भोय ने सब्जियां बेच कमाये डेढ़ लाख रुपये..
रायगढ़/ मनरेगा अंतर्गत किये जा रहे नरवा संवर्धन के कार्यो ने मजदूरों और किसानों की जिंदगी के अलावा गांव के प्राकृतिक संसाधनों को भी बेहतर बनाया है. पहले बरसात के मौसम में ही बहता दिखाई देने वाला जीरानाला, अब जल संवर्धन के कार्यों से बारिश के पहले और बाद में भी जीवंत दिखाई दे रहा है.
