भीखमपुरा के सपेरा बस्ती में कलेक्टर डॉ. कन्नौजे का दोबारा दौरा, 40 परिवारों के पीएम आवास निर्माण का किया निरीक्षण..
सरिया तहसील के ग्राम पंचायत भीखमपुरा की सपेरा बस्ती में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को दोबारा दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री सामूहिक आवास निर्माण का अवलोकन किया और पंचायत सीईओ को गुणवत्ता के साथ तय समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
