रायगढ़: कलेक्टर भीम सिंह ने किया आदर्श गोठान जोबी का निरीक्षण, गोधन न्याय योजना के तहत प्रथम भुगतान की व्यवस्थाओं का लिया जायजा..
रायगढ़/ कलेक्टर भीम सिंह ने कल खरसिया क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम-जोबी में आदर्श गोठान और बाड़ी का निरीक्षण किया तथा गोधन न्याय योजना के तहत 20 जुलाई 2020 से 01 अगस्त 2020 तक किसानों और पशुपालकों से क्रय किये गये गोबर का भुगतान 5 अगस्त को किये जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया.कलेक्टर सिंह ने बाड़ी में आम


