कोरोना मरीजों के होम आईसोलेशन में रहना स्वास्थ्य विभाग करेगा निर्धारित, मरीजों को पालन करनी होगी विभिन्न शर्ते, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्यवाही…
रायगढ़// कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आईसोलेशन में रहने की पात्रता का निर्धारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जायेगा। इसके लिये एक विस्तृत गाईड लाईन जारी की गई है। जिसके अनुसार संबंधित मरीज के स्वास्थ्य व उसके निवास स्थान का समुचित आंकलन के उपरांत ही विभाग यह निर्धारित करेगा कि मरीज होम आईसोलेशन रह सकता है




