रायगढ़ में अब रविवार को अस्पताल परिसर स्थित मेडिकल दुकानों के अलावा सभी व्यवसायिक गतिविधियां रहेंगी प्रतिबंधित, कलेक्टर ने किया आदेश जारी..
रायगढ़// कलेक्टर भीम सिंह ने निर्देशित किया है कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश के तहत आज दिनांक 6 सितम्बर 2020 से आगामी निर्देश तक जिले के समस्त नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल परिसर स्थित मेडिकल दुकानों को छोड़कर अन्य समस्त व्यवसायिक गतिविधियां जिनमें सब्जी, दूध, डेयरी, किराना, फल, होटल इत्यादि भी सम्मिलित है सभी
